शिमला। शोघी क्षेत्र में जातिसूचक शब्द कहने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। बालूगंज पुलिस ने इस संबंध में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में इंदु कश्यप निवासी शोघी ने बताया कि वह 45 सालों से शोघी में रह रही है। उन्होंने एक अस्थायी गोशाला बनाई है। आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय लोगों ने उसे जमीन खाली करने के लिए कहा और इस दौरान जाति के आधार पर अपमानजक शब्द कहे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो