हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने इंस्पेक्टर वेट एंड मेजरमेंट के पदों को भरने के लिए सब्जेक्टिव परीक्षा की तिथि घोषित कर दी हैं।
परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर 2014 को अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड कार्यालय हमीरपुर में किया जाएगा। परीक्षा सुबह के सत्र में 10 से 1 बजे तक ली जाएगी।
बोर्ड सचिव विजय कुमार ने बताया कि पात्र उम्मीदवारों को बुलावा पत्र भेज दिए गए हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को पांच दिन पूर्व तक बुलावा पत्र नहीं मिलता है तो वह बोर्ड कार्यालय में 01972-221841, 222204 पर संपर्क कर सकता है।
सचिव के अनुसार परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा निर्धारित कार्यक्रमानुसार आयोजित की जाएगी।