आईजीएमसी अस्पताल में नर्सिज एसोसिएशन की लोकल कमेटी की दो सदस्यों ने कार्यकारिणी से इस्तीफा दे दिया है।
उपाध्यक्ष शीतल श्रीवास्तव और कार्यालय सचिव ममता भारद्वाज ने कहा कि पांच साल से एसोसिएशन के चुनाव नहीं हुए हैं।
इस बारे में वीरवार को अस्पताल परिसर में बैठक की गई। इसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि चुनाव जल्द से जल्द कराए जाएं।