फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बिफिडा से पीड़ित 22 बच्चों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शनिवार को स्पाइना बिफिडा से पीड़ित बच्चों के लिए विशेष जांच शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान ओपीडी में 22 बच्चों की जांच कर उनकी बीमारी की स्थिति का आकलन किया। विशेषज्ञों ने बच्चों के उपचार और देखभाल को लेकर अभिभावकों को भी आवश्यक जानकारी दी। स्पाइना बिफिडा फाउंडेशन के सहयोग से सीएमई एवं आउटरीच कार्यक्रम के तहत यह विशेष ओपीडी आयोजित की गई। इसमें मुंबई से पहुंचे स्पाइना बिफिडा विशेषज्ञ डॉ. संतोष जे. करमरकर, डॉ. सोनिया ठाकुर, स्नेहा सावंत, डॉ. राजकुमार और डॉ. कमलकांत ने अपनी सेवाएं दीं। विशेषज्ञों ने अभिभावकों को बताया कि समय पर उपचार और उचित देखभाल से बच्चों की स्थिति में किस तरह सुधार लाया जा सकता है। साथ ही बीमारी के शुरुआती पांच वर्षों में आवश्यकतानुसार ऑपरेशन करवाने की सलाह भी दी गई। ऐसे बच्चों को उनकी शारीरिक जरूरत के अनुसार कस्टमाइज्ड व्हीलचेयर, ब्रेसेस और अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए माप लिए गए। बाल रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार ने बताया कि स्पाइना बिफिडा से पीड़ित बच्चों के लिए शनिवार को विशेष ओपीडी आयोजित की गई। इसमें 22 बच्चों की जांच कर उन्हें उपचार संबंधी परामर्श दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें