फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला से क्रूरता मामले में पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, दर्ज कराएंगे देशद्रोह का मामला

Tue, 12 Nov 2019 07:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/सरकाघाट
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरकाघाट की गाहर पंचायत में बुजुर्ग महिला को डायन बताकर क्रूरता के मामले में पूर्व सैनिकों ने भी मोर्चा खोल दिया है। पूर्व सैनिकों का कहना है कि पीड़ित महिला पूर्व सैनिक की पत्नी हैं। उनके पति ने 1971 में पाकिस्तान के साथ जंग में जान की परवाह किए बगैर देश की रक्षा की।

विज्ञापन


अंध विश्वासियों ने न केवल बदसलूकी की बल्कि पूर्व सैनिक की बेशकीमती यादों को भी जला दिया। जिसमें सेना मेडल, बैच नंबर व अन्य दस्तावेज शामिल थे। पूर्व सैनिक अब आरोपियों पर देशद्रोह का मामला दर्ज कराएंगे। 

कैप्टन जगदीश, कैप्टन प्रकाश चंद, कैप्टन सत्यपाल, कैप्टन ज्ञान चंद, लेफ्टीनेंट जगन्नाथ, लेफ्टीनेंट मुंशी राम, हवलदार कश्मीर सिंह, नायक जगदीश ने पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड मंडी व पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर की खामोशी पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें