फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस टेस्ट में फेल हो गए पूर्व सैनिक, सिर्फ 44 का ही हुआ चयन

Sun, 04 Jun 2017 12:56 PM IST
उमेश कुमार शर्मा/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिक कल्याण विभाग की ओर से पूर्व सैनिकों के कोटे से भरे जाने वाले जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पदों की भर्ती में 356 पूर्व फौजी फेल हो गए हैं। इन पदों के लिए पात्रता न होने के कारण ये पूर्व सैनिक फेल हुए हैं।
विज्ञापन



विभाग ने जेओए के तीन सौ पदों के लिए पूर्व सैनिकों से आवेदन मांगे थे। चार सौ पूर्व फौजियों को विभाग ने मई माह में साक्षात्कार के लिए बुलाया था।


साक्षात्कार के बाद केवल 250 पूर्व सैनिकों का ही टाइपिंग टेस्ट के लिए चयन हो पाया। इनमें से 44 पूर्व फौजी ही यह टेस्ट कर पाए। शेष सभी अभ्यर्थी अपात्र पाए गए।
विज्ञापन

टाइपिंग टेस्ट के बाद मात्र 44 अभ्यर्थी ही पास

टाइपिंग टेस्ट में फेल होना और मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा न होना पूर्व सैनिकों की अपात्रता का कारण बताया गया है। उधर, सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि विभाग ने जेओए के 300 पदों को भरने के लिए 400 पूर्व फौजियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया था।

टाइपिंग टेस्ट के बाद मात्र 44 अभ्यर्थी ही पास हो पाए। मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा न करना और टाइपिंग टेस्ट में फेल होना इन पूर्व सैनिकों की अपात्रता का कारण है। 

बड़ी मात्रा में पूर्व सैनिक इन पदों के लिए अपात्र हो रहे हैं, जिसकी वजह से विभाग के पास जेओए के खाली पदों में वृद्धि हो रही है। उन्होंने पूर्व सैनिकों को मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें