शिमला। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने वर्ष 2026 के लिए ऐतिहासिक बजट को पेश किया है। इसमें जहां किसानों, युवाओं, महिलाओं, करदाताओं, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं वहीं गंभीर बीमारियों की दवाइयों को सस्ता करके गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को राहत दी है। हिमाचल को बड़ी योजनाओं का लाभ होगा। केंद्र के करों से प्रदेश को 13,949 करोड़ रुपये मिलेंगे जिसे प्रदेश सरकार की ओर से विकासात्मक योजनाओं के उपयोग में लाया जा सकता है। एमएसएमई में प्रदेश के व्यंजनों, कपड़ों, पैदावार और प्रचलित अनेक वस्तुओं को प्रसारित और जिला स्तर पर एमएसएमई की कार्यशाला में देशभर से आए पर्यटकों को सस्ते दामों पर उपलब्ध कराया जाएगा। ब्यूरो