फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सांध्यकालीन कॉलेज की एससीए ने ग्रहण की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
खुशीराम अध्यक्ष, शालू उपाध्यक्ष नियुक्त
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य प्रो. मीनाक्षी ने दिलवाई शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सांध्यकालीन कॉलेज के मनोनीत एससीए पदाधिकारियों को कॉलेज प्राचार्य प्रो. मीनाक्षी एफ पॉल ने शपथ दिलवाई।

समारोह में विवि की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ममता मोक्टा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। एससीए में खुशीराम ने अध्यक्ष, शालू ने उपाध्यक्ष, राशि शर्मा ने सचिव और वर्षा ठाकुर ने सह सचिव पद की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय छात्र संघ समिति के संयोजक प्रो. आरती पंडित धवन, सह संयोजक डॉ. संजीव ब्रागटा, समिति के अन्य सदस्य करतार चंद और रविंद्र कुमार भी मौजूद रहे। एससीए में अमित, नीरज कुशवाह, हीना, अंशुल ठाकुर, कृष्ण कुमार थापा, पूजा शर्मा, तमन्ना, भावना शर्मा, अमन शर्मा, प्रीतिका कुमारी, सतीश कुमा, रितु,कौशल्या देवी, सिल्की, अक्षुनाभ शर्मा, शालीनी ने कक्षा प्रतिनिधि के रूप में शपथ ग्रहण की। सांस्कृतिक प्रतिनिधि के रूप में ईशा, निहारिका शर्मा, खेल प्रतिनिधि मयंक गौतम और प्रियांशु शर्मा ने शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें