फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन से शुरू होगा 10वीं और 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Fri, 08 May 2020 07:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
स्कूूल शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन

हिमाचल में दसवीं और जमा दो की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 11 मई से शुरू हो सकेगा। उत्तर पुस्तिकाओं को शिक्षकों के घर-द्वार पहुंचाने के लिए शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश भर में 45 कलेक्शन सेंटर स्थापित किए हैं, जहां पर शिक्षक दो चरणों में मूल्यांकन के लिए उत्तर पुस्तिकाएं हासिल कर सकेंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि मार्च 2020 में ली गई दसवीं और जमा दो की बोर्ड परीक्षाओं के पेपरों का मूल्यांकन कार्य 11 मई से शुरू हो सकेगा। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अध्यापकों को अपने घर पर ही करना होगा। बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण के लिए प्रदेश भर में 45 कलेक्शन केंद्र बनाए हैं, जहां पर शिक्षक 11 और 12 मई को दो चरणों में मूल्यांकन के लिए उत्तर पुस्तिकाएं हासिल कर सकेंगे।

विज्ञापन


11 मई को सुबह 10 से एक बजे तक दसवीं कक्षा के अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, कंप्यूटर साइंस और अर्थशास्त्र विषय से संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं को अध्यापक हासिल कर सकेंगे। इसी दिन दोपहर डेढ़ बजे से सायं पांच बजे तक जमा कक्षा के अंग्रेजी, केमिस्ट्री, अकाउंटेंसी, बायोलॉजी, सोशियोलॉजी और हिंदी विषय की उत्तर पुस्तिकाएं हासिल की जा सकेंगी। 12 मई को सुबह 10 से एक बजे तक दसवीं कक्षा के गणित, सोशल साइंस, विज्ञान, कला, टेलीकॉम, रिटेल, आईजीईएस, पंजाबी, सिक्योरिटी और ऑटोमोबाइल, जबकि दूसरे सत्र में दोपहर डेढ़ बजे से सायं पांच बजे तक जमा दो कक्षा की फिजिक्स, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, बिजनेस स्टडी और संस्कृत विषय की उत्तर पुस्तिकाओं को हासिल किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर पुस्तिकाएं हासिल करने के लिए मूल्यांकन कार्य के लिए नियुक्त किए गए परीक्षकों के नियुक्ति पत्र को साथ लाना अनिवार्य होगा, जिसे वे स्कूल की यूजर आईडी पर अपलोड कर सकेंगे। शिक्षकों को सामाजिक दूरी का ध्यान भी रखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें