फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE: प्रदेश के 52 केंद्रों पर होगा 10वीं और 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Fri, 14 Mar 2025 10:49 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं और जमा दो कक्षा के नियमित और एसओएस के अभ्यर्थियों की परीक्षाएं ली जा रही हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं और जमा दो कक्षा के नियमित और एसओएस के अभ्यर्थियों की परीक्षाएं ली जा रही हैं। प्रदेश भर में 2300 परीक्षा केंद्रों में 1.95 लाख के करीब विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। शिक्षा बोर्ड रिजल्ट को रिकाॅर्ड समय में निकाल सके, इसके लिए भी बोर्ड प्रबंधन ने साथ तैयारियां शुरू कर दी हैं। शिक्षा बोर्ड इस बार 52 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करवाएगा, जबकि मार्च, 2024 में हुई बोर्ड परीक्षाओं के दौरान इन केंद्रों की संख्या 60 के करीब थी। बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं चार मार्च से शुरू हुई हैं।

विज्ञापन


बोर्ड प्रबंधन ने स्थगित हुई परीक्षाओं को भी जल्द समाप्त करने की योजना बना कर दूसरे सत्र में स्थगित हुई परीक्षाओं को करवाने का शेड्यूल जारी किया है। वहीं दूसरी ओर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इन उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए भी कार्य योजना बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। बोर्ड प्रबंधन ने इस बार 52 मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाओं का निरीक्षण करेगा। पिछली बार इन मूल्यांकन केंद्रों की संख्या 60 थी। उल्लेखनीय है कि शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 में शिक्षा बोर्ड ने 30 अप्रैल को रिजल्ट निकालने का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसे पूरा भी किया था। इस बार स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 18 अप्रैल तक 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित करने का लक्ष्य रखा है।

बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए इस बार प्रदेश भर में 52 के करीब केंद्रों का गठन किया जाएगा। पिछली बार मूल्यांकन केंद्रों की संख्या 60 के करीब थी लेकिन इस बार बोर्ड प्रबंधन ने मूल्यांकन केंद्र कम करे का फैसला लिया है। - डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड 29 मार्च को एक ही परीक्षा का करे आयोजन : विनोद सूद
 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जमा दो कक्षा के अंग्रेजी विषय का पेपर रद्द करने के बाद 29 मार्च को शाम के समय करवाने के लिए परीक्षा दोबारा शेड्यूल जारी किया है। 29 मार्च को सुबह डांस विषय का पेपर है और शाम को बच्चों को अंग्रेजी विषय का पेपर देना होगा। इससे विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों को भी कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि 29 मार्च को ही स्कूलों में नॉन बोर्ड कक्षाओं का वार्षिक परिणाम घोषित करना होगा। इसके चलते बोर्ड प्रबंधन को एक बार फिर एक ही दिन दो परीक्षाएं करवाने के अपने फैसले पर विचार करना चाहिए। इसके चलते हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष विनोद सूद और प्रांत एवं जिला कार्यकारिणी के सभी कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री से आग्रह किया है कि बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए और उनकी सुविधा के लिए 29 मार्च को शाम के समय अंग्रेजी विषय की रखी गई परीक्षा को या सुबह की डांस विषय की परीक्षा को अगले किसी कार्य दिवस में संपन्न करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव को निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें