शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में शोध पद्धति एवं प्रकाशन नैतिकता विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्रो. एमएम गोयल ने कहा कि नीडोनॉमिक्स सरलता, प्रामाणिकता और आवश्यकता आधारित सिद्धांतों को बढ़ावा देता है। प्रो. गोयल वर्तमान में भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान शिमला में विजिटिंग प्रोफेसर हैं। उन्होंने कहा कि शोध ओर लेखन में नैतिकता जरूरी है। संस्थान के निदेशक प्रो. देशराज ठाकुर ने प्रो. गोयल का स्वागत किया और जानकारी देने के लिए आभार व्यक्त किया। ब्यूरो