शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र की ओर से सॉफ्ट स्किल्स, नैतिकता और व्यावसायिक विकास विषय पर अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 14 राज्यों के 30 विषयों से जुड़े 68 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. आरएल जिंटा मुख्य अतिथि रहे। केंद्र की सहायक निदेशक डॉ. शालिनी कश्मीरिया ने उनका स्वागत किया। केंद्र के निदेशक प्रो. डीआर ठाकुर ने कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने पर प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के दौरान मिले अनुभव और सुझाव साझा करने का आग्रह किया। मुख्य अतिथि प्रो. आरएल जिंटा ने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में सॉफ्ट स्किल्स और नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। संवाद