फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़िया निबंध लिखने पर मिलेगा 25 हजार का इनाम, शिक्षा विभाग करवाएगा प्रतियोगिता

Fri, 02 Jul 2021 05:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

इस प्रतियोगिता को जिला स्तर पर जिला प्रशासन और उप निदेशक उच्च और प्रारंभिक शिक्षा करवाएंगे। दो वर्ग में होने वाली इस निबंध लेखन प्रतियोगिता में आठवीं से दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के निजी और सरकारी स्कूलों के आठवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण वन और जलवायु मंत्रालय निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाने जा रहा है। प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार हासिल करने वाले को 25 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। उप-विजेता को 15 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 10 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। पांच-पांच हजार के दो नकद और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता प्रमाण पत्र प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इस प्रतियोगिता को जिला स्तर पर जिला प्रशासन और उप निदेशक उच्च और प्रारंभिक शिक्षा करवाएंगे। दो वर्ग में होने वाली इस निबंध लेखन प्रतियोगिता में आठवीं से दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए प्लास्टिक कचरा प्रबंधन और सिंगल यूज प्लास्टिक को ठिकाने लगाना मुख्य विषय रहेगा। 

विज्ञापन


स्कूली छात्रों की इस प्रतियोगिता को दो वर्ग में करवाया जाएगा। इसमें आठवीं से दसवीं कक्षा के लिए प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन में पुन: चंक्रण, कम प्रयोग करने के सिद्धांत, विद्यालय में आयोजन के दौरान शून्य प्लास्टिक अपशिष्ट पर नवाचार और वैकल्पिक उत्पादों के माध्यम से एकल उपयोग वाले प्लास्टिक उत्पादों के प्रभाव को कम करना निबंध के विषय रहेंगे। जबकि ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के लिए प्लास्टिक कचरे के लिए एक गोल/ परिपत्र अर्थ व्यवस्था बनाना- नागरिकों की भूमिका , एकल उपयोग प्लास्टिक प्रदूषण को कम करना- युवाओं की भूमिका और नवाचार और रचनात्मकता के माध्यम से एकल उपयोग वाले प्लास्टिक उत्पादों के विकल्प मुख्य धारा में लाना विषय रहेंगे। जिला स्तर पर इस प्रतियोगिता के लिए 31 जुलाई तक प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है। 

स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता करवाकर कर स्कूलों को 30 जुलाई तक बीपीओ कार्यालय को निबंध प्रतियोगिता के रिजल्ट जमा करवाने होंगे। ब्लॉक प्रोजेक्ट ऑफिसर को तीन जुलाई तक स्कूलों की हिंदी और अंग्रेजी की चुनी गई तीन तीन बेस्ट एंट्री जिला प्रोजेक्ट ऑफिस डाइट को भेजनी होगी। जिला प्रोजेक्ट ऑफिसर इसके बाद ब्लॉक से आई एंट्री में दोनों भाषाओं में बेस्ट तीन एंट्री को 22  जुलाई तक स्टेट लेवल के लिए भेजनी होगी। प्रतियोगिता के लिए तय मानकों के तहत जिला स्तर पर कुल बारह को प्रमाण पत्र देने को चुना जाएगा। जबकि राज्य स्तर पर पहला दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को भी क्रमश: पांच, तीन और दो हजार के नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। उप निदेशक उच्च शिक्षा अशोक शर्मा और उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा भाग चंद चौहान ने कहा कि प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी उप निदेशक कार्यालय की वेबसाइट और कार्यालय में भी उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें