गेयटी थियेटर में कल्चरल, एजुकेशनल एंड स्पोर्ट्स इवेंट के विजेता किए गए सम्मानित
विज्ञापन
जिलाभर से 400 प्रतिभागियों ने लिया भाग संवाद न्यूज एजेंसी शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में क्रिएटिव टिटोरियल एजुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसायटी की ओर से चौथे कल्चरल, एजुकेशनल एंड स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन किया गया।
इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता में एरिका ने पहला, भव्यांश ने दूसरा, प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में रितिक और जागृति ने पहला, निकिता और ओम ने दूसरा, चित्रकला प्रतियोगिता में वंशज और वारिस चौहान ने पहला, दृष्टि ने दूसरा, हिंदी लेखन में प्रांजल वर्मा ने पहला, स्नेह राजटा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी लेखन में मैथली कंवर ने पहला, श्रेया चौहान ने दूसरा, डांस में अंकिता कौशल ने पहला, अनन्या गौतम ने दूसरा, गायन में रागिनी गुलेरिया ने पहला, अनुष्का ने दूसरा, चैस में जतिन ने पहला, द्विव्यांस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
चौपाल के विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दो दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में करीब 400 प्रतिभागियों ने भाग लिया। पहले दिन रविवार को स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन किया गया। इसमें कबड्डी, चेस, आर्म रेसलिंग, रेस और वाॅलीबाल सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दूसरे दिन सोमवार को गेयटी थियेटर में प्रश्नोतरी, गायन, डांस, भाषण और मॉडलिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
आर्म रेसलिंग में रोहन और सोहन जीते
आर्म रेसलिंग में 45 से 55 किलोग्राम भार वर्ग में रोहन ने पहला, ध्रुव ने दूसरा, 55 से 65 किलो वर्ग में सोहन ने पहला, राघव ने दूसरा, 65 और इससे ज्यादा भार वर्ग में मयंक शर्मा ने पहला और युग कश्यप ने दूसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में छात्रा वर्ग में अहाना विजेता रही और वामिका चौहान रनरअप रहीं। छात्र वर्ग के जूनियर में अमन विजेता और दक्ष रनरअप रहा। छात्र वर्ग सीनियर में दिव्यांश पाल ने पहला, आक्रिश ने दूसरा, डबल मुकाबले में आदविक और सूर्यांस छाए। दौड़ में अखिल ने पहला, वैभव ने दूसरा और रिषभ ने तीसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी जूनियर वर्ग में सेक्रेट हार्ट स्कूल ने पहला, शिमला पब्लिक स्कूल ने दूसरा, सीनियर वर्ग में सरस्वती पैराडाइज स्कूल ने पहला और मोनाल पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंत में मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सोसायटी के चेयरमैन हितेश्वर चौहान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।