फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल चुनाव: 68 मतगणना केंद्रों में 10 हजार कर्मचारी तैनात, 100 मीटर की परिधि में प्रवेश की अनुमति नहीं

Wed, 07 Dec 2022 02:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी वैध पहचान पत्र वालों को छोड़कर मतगणना केंद्रों से 100 मीटर की परिधि के भीतर किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनीष गर्ग ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि सुचारू मतगणना प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए रिटर्निंग अधिकारियों और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की एक टीम को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
रिज पर स्क्रीन पर जान सकेंगे चुनाव नतीजे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए पूरे राज्य में 59 स्थानों पर 68 मतगणना केंद्रों में सुरक्षा कर्मियों सहित करीब 10 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के साथ व्यापक व्यवस्था की गई है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी वैध पहचान पत्र वालों को छोड़कर मतगणना केंद्रों से 100 मीटर की परिधि के भीतर किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनीष गर्ग ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि सुचारू मतगणना प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए रिटर्निंग अधिकारियों और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की एक टीम को भी तैनात किया गया है। पूरी प्रक्रिया के लिए पहला रेंडमाइजेशन 1 दिसंबर को पूरा किया गया था और प्रशिक्षण का पहला शेड्यूल 2 और 3 दिसंबर को आयोजित किया गया था। इसके अलावा दूसरी रेंडमाइजेशन प्रक्रिया 6 दिसंबर को पूरी की गई थी। दूसरे चरण की प्रशिक्षण प्रक्रिया बुधवार को पूरी हुई।

विज्ञापन


तीसरा रेंडमाइजेशन गुरुवार को मतगणना शुरू होने से पहले होगा। उन्होंने बताया कि मतगणना हाल में जगह की उपलब्धता के आधार पर अधिकतम 14 और न्यूनतम आठ मतगणना टेबल उपलब्ध रहेंगे।  करीब 500 पोस्टल बैलेट के लिए अलग टेबल होगी। इसके अलावा, मतगणना के लिए कंप्यूटर से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रेषित डाक मतपत्रों की स्कैनिंग के लिए अलग टेबल भी होंगे। सीईओ ने कहा कि जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के लिए ईवीएम को कुल्लू के भुंतर में स्थानांतरित कर दिया गया और लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र की मतगणना भुंतर में ही होगी।  इसी तरह भरमौर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना चंबा में होगी और किन्नौर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना रिकांगपिओ में ही होगी। उन्होंने कहा कि राज्य, जिला और उपमंडल स्तर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ पहले ही बैठकें की हैं। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उन्हें अपने मतगणना एजेंटों की प्रतिनियुक्ति करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें