शिमला। हिमाचल किसान सभा लूहरी जल विद्युत परियोजना प्रभावित कमेटी के सदस्य शुक्रवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप से मिले। हिमाचल किसान सभा लूहरी जल विद्युत परियोजना के अध्यक्ष कृष्णा राणा और सचिव देवकी नंद ने बताया कि नीरथ, देलठ, दत्तनगर, बडाच, करांगला, शमाथला, भुट्टी, किरटी और थानेदार के किसानों की समस्याओं के बारे में डीसी को अवगत करवाया है। मांग की कि स्थानीय नौजवानों को रोजगार पुनर्वास नीति के अनुसार दिया जाए। नरौला गांव में भूस्खलन को रोकने के लिए कार्य शुरू किया जाए। इसके अलावा अन्य मांगे भी अवगत करवाई गई। संवाद