शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) में आयोजित कार्यशाला में छात्रों को निजी और सरकारी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार की जानकारी दी गई। पांच दिन की इस प्री प्लेसमेंट वर्कशॉप का आयोजन विवि की प्लेसमेंट एंड गाइडेंस सेल ने किया था। कार्यशाला में फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन प्रो. वामिक आजमी ने भी शिरकत की। यूआईटी के निदेशक प्रो. एजे सिंह इसमें विशिष्ट अतिथि रहे। प्लेसमेंट एंड गाइडेंस सेल के अधिकारी प्रदीप कुमार सुमन, यूआईटी के शिक्षक सुनील कुमार, डाॅ. निकिता गुप्ता, इंजीनियर हरिश चंद, डाॅ. राजेश चौहान, संदीप कुमार और मनीष कुमार ने निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के बारे में बताया। कार्यशाला में सुशांत शर्मा, परांजल शर्मा, पुनीत पराशर, सुजल बिष्ट, रुहानी कपूर, आर्यन शर्मा, प्रद्युम्मन प्रद्युमन सिंह मनहास, प्रणव कुमार, शिवांग ठाकुर, अर्नव शर्मा, श्रेया ठाकुर, सिदक सिंह और शेरिल धीमान ने भी भाग लिया। ब्यूरो