शिमला। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ के संयुक्त सचिव हरिंद्र सिंह मेहता को मंगलवार को आईजीएमसी में शॉल और टोपी देकर सम्मानित किया गया है। राज्य नर्सिंग फेडरेशन की महासचिव कल्पना रचियक, लोकल यूनिट की महासचिव ममता भारद्वाज तकनीशियन एसोसिएशन के महासचिव चमन लाल, डीएन नेगी, कपूर जिश्टू, आईजीएमसी संघ के महासचिव हनीश ठाकुर तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के अध्यक्ष मोहन लाल, महामंत्री अनिल ने बताया कि यह गर्व की बात है कि कर्मचारी महासंघ में आईजीएमसी के पदाधिकारी को भी शामिल किया है। हरिंद्र सिंह मेहता 1998 से लेकर विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संवाद