फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कर्मचारियों को दिलाई संविधान दिवस की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। संविधान दिवस पर वीरवार को बचत भवन में जिला प्रशासन की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपायुक्त अनुपम कश्यप ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि वह अपने कार्यों और निर्णयों में संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उपायुक्त ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। यह प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता सुनिश्चित करता है। संविधान में निहित मूल्यों का सम्मान करना और उनका पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा, एडीएम प्रोटोकॉल ज्ञान सागर नेगी, एसडीएम शिमला शहरी सन्नी शर्मा, जिला योजना अधिकारी निवेदिता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें