फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाई लामा के करुणा के संदेश को अपनाएं : विक्रमादित्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संभोटा तिब्बती स्कूल में दलाई लामा के 91वां जन्मोत्सव पर कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। संभोटा तिब्बती स्कूल छोटा शिमला में 14वें दलाई लामा का 91वां जन्मोत्सव मनाया गया। समारोह में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक प्रार्थना से हुई। इसके बाद तिब्बती शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। विक्रमादित्य ने केक काटकर दलाई लामा के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों से मानवीय मूल्यों को जीवन में अपनाने, नशे से दूर रहने और सोशल मीडिया का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दलाई लामा के करुणा, अहिंसा और मानवता के संदेश को अपनाकर ही बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है। बढ़ते अपराध, महिलाओं के खिलाफ हिंसा और युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति गंभीर चिंता का विषय है। सोशल मीडिया का गलत और गैर-जिम्मेदाराना उपयोग भी युवाओं के व्यवहार और सोच पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। कार्यक्रम में मंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और हेपेटाइटिस-बी स्क्रीनिंग अभियान का शुभारंभ किया। समारोह में विद्यार्थियों और तिब्बती समुदाय के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दलों को 31 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हाल ही में शिमला के एक विद्यालय में हुई गोलीबारी जैसी घटनाएं पूरे समाज के लिए चेतावनी है। समारोह में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलसचिव ज्ञान सागर नेगी सहित तिब्बती समुदाय के प्रतिनिधि नागरिक, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें