घर से आग की चिंगारियां देख माता-पिता बच्चों को बचाने के लिए दौड़े। लेकिन नींद में बेटी को आग ने अपनी आगोश में ले लिया। जोर-जोर से चिल्ला रहे बेटे और बेटी को पिता ने आग लगे कमरे से बाहर निकाल लिया।
इसके बाद दोनों को अस्पताल ले गए। मृतक बच्ची की पहचान अंशिका (11) पुत्री संजय कुमार के रूप में हुई है। इस अग्निकांड में नौ वर्षीय सूर्यांश भी बुरी तरह से झुलस गया है। अंशिका गांव के स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती थी, जबकि सूर्यांश तीसरी कक्षा में पढ़ता है।
बड़ी बेटी नौंवी कक्षा में पढ़ती है, जो हादसे के वक्त अपने मामा के घर थी। हादसे से पूरा गांव गमगीन है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।