फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: क्रिकेट स्पर्धा में इलेवन बुलेट का क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी मैदान में चल रही क्रिकेट स्पर्धा
विज्ञापन

मुरारी क्लब ने सीनियर स्टाइकर को दी शिकस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के भराड़ी खेल मैदान में एनएसयूआई की ओर से चल रही एंटी चिट्टा क्रिकेट स्पर्धा में शनिवार को तीन राउंड खेले गए। इस दौरान इलेवन बुलेट टीम ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

पहले राउंड में पहला मुकाबला सन गिरी स्नो स्नाइपर और इलेवन बुलेट के बीच में हुआ जिसमें इलेवन बुलेट टीम विजयी रही। दूसरा मुकाबला क्लब टर्बिनेटर और फ्रेंड्स इलेवन कैथू के बीच खेला गया। इसमें फ्रेंड्स इलेवन कैथू की टीम विजयी रही। तीसरा मैच सीनियर स्टाइकर और मुरारी क्लब के बीच में खेला गया जिसमें मुरारी क्लब विजेता बनीं। चौथा मैच सुपर स्टाइकर शिमला और लिक्वर इलेवन के बीच खेला गया। इसमें सुपर स्टाइकर विजेता रही। दूसरे राउंड में पहला मैच इलेवन बुलेट और फ्रेंड्स इलेवन कैथू के बीच में हुआ जिसमें इलेवन बुलेट विजयी रही। दूसरा मैच मुरारी क्लब अनाडेल और सुपर स्टाइकर के बीच में हुआ जिसमें मुरारी क्लब अनाडेल ने जीत हासिल की। तीसरा मैच इलेवन बुलेट और मुरारी क्लब अनाडेल के बीच में खेल गया जिसमें इलेवन बुलेट ने जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसयूआई अध्यक्ष हार्दिक ने कहा कि प्रतियोगिता जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। नशे के खिलाफ संदेश देने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। एनएसयूआई भी सरकार के नशे के खिलाफ अभियान को गति दे रही है। यह क्रिकेट प्रतियोगिता छात्र संगठन एनएसयूआई आयोजित कर रहा है। इसका उद्देश्य चिट्टे के खिलाफ संदेश देना है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1,11,111 रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें