फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से झुलस रहे 5 राज्यों को हिमाचल दे रहा राहत

Thu, 04 May 2017 02:35 PM IST
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी से झुलस रहे देश के पांच राज्यों को हिमाचल प्रदेश बड़ी राहत दे रहा है। पंजाब, यूपी, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान को पहली मई से हिमाचल ने बिजली सप्लाई देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पड़ोसी राज्यों को बैंकिंग पर 1550 मिलियन यूनिट बिजली की सप्लाई दी जानी है। गर्मी बढ़ते ही हिमाचल में भी बिजली उत्पादन बढ़ गया है। इन दिनों रोजाना 255 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है।


सर्दियों के मौसम में बिजली संकट से जूझने वाले हिमाचल प्रदेश को पड़ोसी राज्य 15 अक्तूबर से 31 मार्च तक बिजली की सप्लाई देते हैं। बैंकिंग पर ली जाने वाले इस बिजली सप्लाई को हिमाचल गर्मियों के मौसम में लौटाता है।
विज्ञापन


पहली मई से 30 सितंबर तक हिमाचल पड़ोसी राज्यों को बिजली सप्लाई देता है। प्रदेश में बिजली उत्पादन में सुधार हो गया है। ऐसे में पहली मई से हिमाचल ने पड़ोसी राज्यों की मदद करना शुरू कर दिया है।

बैंकिंग पर बिजली देने को लेकर हिमाचल के साथ पड़ोसी राज्यों का बाकायदा एग्रीमेंट हुआ है। किस राज्य को कितनी सप्लाई दी जानी है।
विज्ञापन

पड़ोसी राज्यों को बैंकिग पर दी जाएगी 1550 मिलियन यूनिट बिजली

इसे रोजाना तय किया जाता है। कुल 1550 मिलियन यूनिट हिमाचल की ओर से दूसरे राज्यों को सप्लाई करने का लक्ष्य रखा गया है। फर्म और ऐज एंड वैन आधार पर बिजली दी जाती है। पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली को फर्म आधार पर बिजली देने की यूनिट्स को तय किया गया है। जबकि हरियाणा और राजस्थान को उनकी जरूरत के हिसाब से बिजली मांगने पर दी जाएगी। 

प्रदेश बिजली बोर्ड की परियोजनाओं में रोजाना 255 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। हिमाचल को इन दिनों बिजली की जरूरत 240 से 245 मिलियन यूनिट के बीच है।

ऐसे में प्रदेश के पास उपलब्धता से अधिक बिजली को पड़ोसी राज्यों को देकर गर्मी से बचाया जा रहा है। बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक पीसी नेगी ने बताया है कि एग्रीमेंट के तहत हिमाचल पड़ोसी राज्यों से बिजली की सप्लाई लेता और देता है। इसे बिजली की बैंकिंग कहा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें