फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दाड़नी पाठशाला में बिजली बहाल अध्यापक ने खुद भरा बकाया बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल न भरने पर बोर्ड ने काट थी बिजली
विज्ञापन

डेढ़ साल से बकाया था स्कूल का दस हजार रुपये का बिल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शिक्षा खंड शिमला के तहत आने वाले राजकीय प्राथमिक पाठशाला दाड़नी के बगीचे में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। स्कूल में तैनात एक शिक्षक ने अपनी जेब से डेढ़ साल से लंबित करीब 10 हजार का बिल भर दिया है। इसके बाद बिजली बोर्ड ने स्कूल की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता ने 10 अप्रैल के अंक में प्रकाशित किया था।
दाड़नी का बगीचा स्कूल का बिजली का बिल डेढ़ साल से लंबित था। बिजली बोर्ड ने बिजली का बिल जमा न होने के कारण स्कूल का बिजली कनेक्शन काट दिया था। इसके बाद स्कूल में बिजली से होने वाले सारे काम ठप हो गए थे। हालांकि स्कूल में तैनात एक महिला शिक्षिका ने तत्परता दिखाते हुए अपनी जेब से 10 अप्रैल को ही लंबित करीब 10 हजार का बिल भर दिया। बिजली का बिल जमा होते ही बिजली बोर्ड ने स्कूल की बिजली बहाल कर दी है। गौरतलब है कि इससे पहले राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढली में भी बिल जमा न होने के कारण बिजली का कनेक्शन कटने का मामला सामने आया था। मामला भी अखबारों की सुर्खियां बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
9 अप्रैल को स्कूल का निरीक्षण किया था। स्कूल में बिजली नहीं थी। इसके बाद शिक्षकों को बिल भरने के निर्देश दिए थे। शिक्षकों ने बिल भर दिया है। स्कूल में बिजली बहाल हो गई है।
-राज किरण, सेंटर इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें