फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से पहले ही आधे शहर की बत्ती गुल, अंधेरे में दी परीक्षा

Wed, 13 Dec 2017 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में बर्फबारी से पहले ही बिजली गुल हो गई। सुबह से ही आधे शहर में बिजली नहीं है। बिजली गुल होने से सर्दियों को लेकर विद्युत बोर्ड के इंतजामों की भी पोल खुलकर सामने आ गई है। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह से ही शहर के आधे से ज्यादा क्षेत्रों में दिनभर बिजली की आंखमिचौनी का खेल चलता रहा। शहर के मालरोड, रिज, लोअर बाजार, बैम्लोई, टिंबर हाउस, हिमलैंड के आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह ही बत्ती गुल हो गई। 

विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, सुबह एक घंटे के बिजली कट के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई लेकिन दोपहर बाद दोबारा बिजली कट लग गया। 
विज्ञापन
Trending Videos

विद्युत बोर्ड विद्युत आपूर्ति की लाइनों की मरम्मत के लिए पिछले दो महीनों से शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली कट लगा रहा है। केबल और सब स्टेशनों की मरम्मत के दौरान पहले ही लोगों को बिजली कट के दौरान परेशानी झेलनी पड़ती है

उसके बावजूद मरम्मत के बाद दोबारा मौसम खराब होने पर बिजली बाधित हो जाती है। बिजली बाधित होने के कारण स्कूल, कॉलेज, कार्यालय जाने वाले विद्यार्थियों और कर्मचारियों के साथ व्यापारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गृहिणियों को भी अपने घरों का कामकाज निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

एचपीयू में ऐसी हुई परीक्षा

 विश्वविद्यालय में बिजली न होने के कारण मंगलवार को छात्रों को अंधेरे में परीक्षा देनी पड़ी। एसएफआई विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष जीवन ठाकुर और सचिव अनिल नेगी ने बताया कि सुबह 9:15 से 10:05 बजे तक बिजली गुल होने के कारण छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इससे पहले परीक्षा सेंटरों को लेकर असमंजस के चलते भी छात्रों को दिक्कतें पेश आई थीं। एसएफआई ने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें