फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां 2272 घरों और दुकानों के बिजली कनेक्शन काटने की तैयारी, जानिए वजह

Wed, 15 Nov 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर/ सरकाघाट (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट क्षेत्र में 2272 घरों और दुकानों के बिजली कनेक्‍शन काटने की तैयारी है।  विद्युत बोर्ड ने ऐसे उपभोक्ताओं की सूचना जारी कर दी है। दरअसल सरकाघाट क्षेत्र में बिजली का बिल अदा न करने वाले  उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन कट सकता है। ऐसे लोगों पर बोर्ड ने शिकंजा कस दिया है।
विज्ञापन




यदि 29 तक बिलों की अदायगी नहीं की तो बोर्ड अस्थायी तौर पर कनेक्शन काटने की बड़ी कार्रवाई करेगा। डिफाल्टर उपभोक्ताओं को चौदह नवंबर तक बिजली का बिल जमा करवाने की मोहलत थी, लेकिन उपभोक्ताओं ने बिजली का बिल जमा नहीं करवाया है।
Trending Videos
विज्ञापन

बिना किसी पूर्व सूचना के होगी कार्रवाई

जिसे लेकर बोर्ड कार्रवाई कर रहा है। बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक डिफाल्टरों में 36 कामर्शियल और 2236 घरेलू बिजली कनेक्शन धारक हैं। तय समय पर बिजली का बिल अदा न करने के बाद यदि अंतिम तिथि में भी बिजली का बिल जमा नहीं करवाया तो ऐसे उपभोक्ताओं के स्थायी तौर पर बिजली के कनेक्शन कट सकते हैं। 


सरकाघाट विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता एसके चंदेल ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि इस तिथि तक अगर बिल जमा नहीं करवाए गए तो बिना किसी पूर्व सूचना के ही उनकी विद्युत आपूर्ति काट दी जाएगी और इसके लिए वह स्वयं जिम्मेवार होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें