फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में करंट से बिजली बोर्ड के कर्मचारी की मौत, व्यक्ति ने लगाया फंदा

Thu, 12 Sep 2019 04:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

 बिजली की लाइन ठीक करते समय बिजली बोर्ड का कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुनील कुमार पुत्र देवराज निवासी गांव व डाकघर लदरौर खुर्द तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वह बिजली बोर्ड में जूनियर टी-मेट के पद पर कार्यरत था। गुरुवार सुबह उन्हें बोहणी सेक्शन के तहत घुमारी गांव से राजस्व विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी ने फोन कर बिजली से संबंधित शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद सुनील कुमार और भाग सिंह समस्या के समाधान के लिए संबंधित मकान में पहुंचे। 

भाग सिंह ने एल्यूमिनियम की सीढ़ी पकड़ी हुई थी और सुनील कुमार सीढ़ी पर चढ़कर बिजली लाइन की मरम्मत कर रहा था। अचानक सुनील कुमार को करंट लग गया और वह जमीन पर आ गिरा। भाग सिंह और स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

37 वर्षीय सुनील कुमार अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियां छोड़ गया है। उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मौत की खबर मिलते ही परिवार समेत पूरे गांव में शोक की लहर है। 

उधर, बिजली बोर्ड के एसडीओ सुनील शर्मा ने बताया कि टीमेट सुनील कुमार और भाग सिंह गुरुवार को एक राजस्व विभाग में कार्यरत कर्मचारी के घर पर बिजली की समस्या को ठीक करने गए थे। इसी दौरान सुनील कुमार करंट की चपेट में आ गया, इससे उसकी मौत हो गई।

बिजली बोर्ड की तरफ से पीड़ित परिवार को 35 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है कि आखिर यह हादसा कैसे पेश आया। वहीं हमीरपुर पुलिस ने केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

वहीं, चंबा निवासी बनीत कुमार(26) ने किराये के मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक यहां गांव गौड़ा वार्ड नंबर 10 में किराये के मकान में रहता था। पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें