फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय की दुकान का बिजली बिल 55 लाख, दुकानदार का चकरा गया सिर

Sat, 19 Jun 2021 09:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हरोली (ऊना)

सार

हरोली के मिनी सचिवालय के बाहर दीपक कुमार चाय की दुकान चलाता है। दीपक ने बताया कि उसकी दुकान का पिछले कुछ महीनों का बिजली का बिल बकाया था। इस कारण बोर्ड की ओर से उसकी दुकान का बिजली का कनेक्शन काट दिया गया था। 
विज्ञापन
बिजली का बिल(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली में चाय की दुकान का बिजली बिल 55 लाख रुपये आया है। बिल देखकर दुकानदार का सिर चकरा गया। मामला संज्ञान में आने के बाद बिजली बोर्ड के अधिकारी तकनीकी खामी होने का हवाला दे रहे हैं और बिल को सुधारने की बात कर रहे हैं। हरोली के मिनी सचिवालय के बाहर दीपक कुमार चाय की दुकान चलाता है। दीपक ने बताया कि उसकी दुकान का पिछले कुछ महीनों का बिजली का बिल बकाया था। इस कारण बोर्ड की ओर से उसकी दुकान का बिजली का कनेक्शन काट दिया गया था।  शनिवार सुबह जब उसने अपनी दुकान का बकाया छह हजार रुपये का बिल एक व्यक्ति से ऑनलाइन देने को कहा तो बिल देखकर वह भी हैरान रह गया।

विज्ञापन


ऑनलाइन उसकी दुकान का बिल 55.14 लाख रुपये का दर्शाया गया। यह देखकर दीपक खुद हैरान रह गया। चंद मिनटों में ही यह सूचना आग की तरह इलाके में फैल गई। मामले को लेकर इलाके में खूब चर्चा हो रही है।  दुकानदार दीपक कुमार ने बिजली बोर्ड से आग्रह किया है कि उसकी दुकान की बिजली सुचारू कर दें ताकि गर्मी के मौसम में राहत मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने बिजली बिल में भी सुधार की मांग की है। इस संबंध में विद्युत मंडल के अधिशाषी अभियंता राम कुमार अग्निहोत्री ने कहा कि तकनीकी खराबी की वजह से ऐसा हुआ है। बिल को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें