फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लोगों को अब बसों की कमी से नहीं झेलनी पड़ेगी परेशानी, आठ रूटों पर चलाई जाएंगी इलेक्ट्रिक बसें

Sun, 09 Feb 2025 11:55 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शहर के साथ लगते सभी ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाले समय में इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। 
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के साथ लगते सभी ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाले समय में इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। एचआरटीसी ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है। लोकल डिपो के अधीन आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें चलाने का ट्रायल सफल रहा है। अब आठ रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें चलाने का फैसला लिया है। इसमें शिमला-पिपलीधार-बैंश, शिमला-डवारू, शिमला फगेड़ा, शिमला-सियूं, शिमला-मोहनपुर, शिमला चमियाना सहित अन्य रूट शामिल हैं।
विज्ञापन


अब इन रूटों पर एचआरटीसी आने वाले समय में इलेक्ट्रिक बसें चलाएगा। इससे लोगों को बेहतर परिवहन की सुविधा मिल सकेगी। साथ ही एचआरटीसी शिमला के लोकल डिपो में पूरी तरह से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करने की रूपरेखा भी निगम प्रबंधन ने तैयार कर ली है। शिमला-पटगैहर रूट पर सड़क की खस्ता हालत के कारण बस का ट्रायल सफल नहीं हो पाया है। निगम की योजना है कि आने वाले दिनों में सभी रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों को ही चलाया जाएगा। यही वजह है कि चरणबद्ध तरीके से शहर के साथ लगते सभी रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों को चलाने की शुरूआत कर दी है। अभी तक लोकल डिपो के कुछ ही रूट ऐसे थे जिन पर इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही थीं, लेकिन अब सभी रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों को चलाने की शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन

बसों की कमी के कारण फेल नहीं होंगे रूट
शिमला लोकल डिपो में करीब 200 रूट हैं लेकिन पंद्रह साल की अवधि के बाद लगातार बसों के ऑफ रोड (बसें बंद करना) होने से डिपो के पास बसों की कमी चल रही है। यही वजह है कि आए दिन ग्रामीण क्षेत्रों में रूट फेल हो जाते थे। इसकी मुख्य वजह यह थी कि ग्रामीण रूटों पर डीजल बसों को ही भेजा जा सकता था। इसकी वजह यह थी कि इलेक्ट्रिक बसों को इन रूटों पर भेजना चुनौतीपूर्ण था।

कच्ची सड़कों पर इन बसों को भेजने में दिक्कत आ सकती थी। बैटरी बैकअप भी एक समस्या थी। इसको देखते हुए निगम ने रूटों पर बसों का ट्रायल करवाया है। अब डीजल बसों की कमी होने पर इलेक्ट्रिक बसों को भेजा जा सकेगा जिससे लोगों को रूट फेल होने से पेश आने वाली दिक्कतों से नहीं जूझना पड़ेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक लोकल डिपो अंकुर वर्मा ने बताया कि आठ ग्रामीण रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल सफल हुआ है। इन रूटों पर अब इलेक्ट्रिक बसों को चलाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें