फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना से मांगी रिपोर्ट

Wed, 10 Apr 2024 07:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

कुटलैहड़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो पर की गई टिप्पणी पर भाजपा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की राज्य निर्वाचन विभाग से शिकायत की है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग(सांकेतिक)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुटलैहड़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो पर की गई टिप्पणी पर भाजपा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की राज्य निर्वाचन विभाग से शिकायत की है। यह शिकायत भाजपा नेता प्रमोद ठाकुर और कर्ण नंदा ने की है, जिस पर बुधवार को राज्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना से इस मामले से जुड़े तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। इसे 24 घंटे के अंदर देने को कहा गया है। राज्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजे गए के पत्र के अनुसार उन्हें अलग-अलग शिकायतें मिली हैं। यह शिकायत स्वयं व्याख्यात्मक हैं। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो पर अभद्र टिप्पणी की है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें