फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में बुजुर्ग ने नहर में लगाई छलांग, डूबने से मौत

Wed, 29 May 2019 09:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

नाचन की बग्गी पंचायत के बग्गी चौक पुल से बुधवार देर शाम एक वृद्ध ने नहर में छलांग लगा दी। इससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


चौक पर बग्गी पंचायत की प्रधान अंजू देवी के पति नेकराम ने नहर में कूद कर डूब रहे वृद्ध को बाहर निकाला, लेकिन उसने इस दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की जेब से एक डायरी मिली है इसमे झटिंगरी बरोट का जिक्र है।

इससे अंदाज लगाया जा रहा है कि मृतक बरोट क्षेत्र का हो सकता है। बल्ह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ बल्ह राजेश कुमार ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वृद्ध ने नहर में क्यों छलांग लगाई, इसकी हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। बीबीएमबी नहर में आत्महत्याओं का सिलसिला जारी है, जिससे लोग सहमे हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें