शिमला। माघ माह के कृष्ण पक्ष में मनाई जाने वाली षटतिला एकादशी पर शनिवार को गंज बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर के पंडित उमेश नौटियाल ने सुबह 8:30 से 9 बजे तक षटतिला एकादशी व्रत कथा सुनाई। पंडित ने बताया कि वर्ष 2025 की यह दूसरी एकादशी है। इस दिन स्नान और छह प्रकार के तिल दान करने का विशेष महत्व है। माघ मास और कुंभ पर्व के चलते इसका महत्व बढ़ गया है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से मनोकामना पूर्ण होती है। एकादशी को भगवान विष्णु की असीम कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को करने से भक्त सभी पापों से मुक्त हो जाता है और आत्मा की शुद्धि के साथ मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। कथा समाप्त होने के बाद सभी को फलों का प्रसाद बांटा गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में भजन कीर्तन भी किया। संवाद