फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: चंबा में बड़ा हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो बच्चों समेत आठ पर्यटकों की मौत

Sun, 31 May 2026 12:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

एक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिससे आठ लोगों की मौत हो गई। चुराह से भाजपा विधायक हंस राज ने पीटीआई को बताया कि बचाव अभियान जारी है, लेकिन खड़ी ढलान और खराब मौसम के कारण शवों को निकाला नहीं जा सका है।
विज्ञापन
खराब मौसम के कारण शवों को निकाला नहीं जा सका। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक कार के 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार देर रात चुराह उपमंडल के बैरगढ़-सच दर्रा-किलर सड़क पर हुई, लेकिन स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी शनिवार दोपहर को मिली।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब कार हिमाचल प्रदेश के सबसे कठिन रास्तों में से एक, बर्फ से ढके सच दर्रे की ओर जा रही थी। चुराह से भाजपा विधायक हंस राज ने पीटीआई को बताया कि बचाव अभियान जारी है, लेकिन खड़ी ढलान और खराब मौसम के कारण शवों को निकाला नहीं जा सका है। इलाका दुर्गम है और वहां फोन का सिग्नल नहीं है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान रविवार सुबह फिर से शुरू होगा।

इससे पहले पता चला था कि कोलकाता और बंगलूरू से पहाड़ों की सैर करने आए दो बच्चों समेत आठ पर्यटक और टैक्सी चालक लापता हो गए हैं। आशंका जताई जा रही थी कि उनका टैक्सी वाहन सचे जोत मार्ग पर करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरा है। 
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बंगलूरू से आए एक परिवार ने पर्यटन नगरी डलहौजी में एक टैक्सी वाहन (मारुति आर्टिका कार) बुक करवाई थी। परिवार ने डलहौजी में मौजूद दूसरे पर्यटक परिवार के साथ टैक्सी साझा करते हुए सचे जोत क्षेत्र में बर्फ और पहाड़ों का आनंद लेने की योजना बनाई।

दोनों परिवार शुक्रवार को टैक्सी चालक के साथ बैरागढ़-किलाड़ मार्ग वाया सचे जोत के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि पर्यटक शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बैरागढ़ से सचे पास के लिए निकले थे। वाहन में दो बच्चों समेत आठ पर्यटक और चालक सवार थे। निर्धारित समय बीतने के बाद भी जब टैक्सी डलहौजी नहीं लौटी तो वाहन मालिक को किसी अनहोनी की आशंका हुई।

चिंतित टैक्सी मालिक ने वाहन की जीपीएस लोकेशन खंगाली। जीपीएस के अनुसार वाहन कालावन क्षेत्र के पास एक ही स्थान पर स्थिर दिखाई दे रहा था और उसमें किसी प्रकार की कोई हलचल नहीं थी। इसके बाद स्थानीय स्तर पर खोजबीन की गई, जिसमें वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका सामने आई।

पर्यटकों के नाम...

  • चालक विश्वास निवासी बनीखेत
  • अरविंद चंद्राकर निवासी (फ्लैट संख्या-001) कादूगड़ी बंगलूरू
  • प्राची पत्नी अरविंद चंद्राकर- - बेटा दर्श आयु 8 साल
  • अक्षाद आयु 11साल
  • पीजी कार्तिकेयन निवासी व्हाइट फील्ड कर्नाटक सिंफनी
  • मणिमाला पत्नी पीजी कार्तिकेयन
  • बेटा नंदन पुत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें