फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weightlifting League: देश की पहली इनामी वेटलिफ्टिंग लीग में दमखम दिखाएंगी हिमाचल की आठ बेटियां

Thu, 02 Jun 2022 12:00 PM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

प्रतियोगिता में टोक्यो ओलंपिक की पदक विजेता मीराबाई चानू और जूनियर विश्व चैंपियनशिप में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाली हर्षदा गरुड़ भी यहां आएंगी। लीग में देशभर से 450 के करीब महिला प्रतिभागी भाग लेंगी। लीग में विजेता खिलाड़ियों की इनामी राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
मीराबाई चानू व हर्षदा गरुड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में होने वाली देश की पहली इनामी वेटलिफ्टिंग लीग में हिमाचल की बेटियां भी दमखम दिखाएंगीं। इस लीग में मीराबाई चानू सहित देश की कई नामी वेटलिफ्टर हिस्सा लेंगी। हिमाचल की तरफ से सीनियर वर्ग में मनीष कुमारी चुनौती पेश करेंगी। इसके अलावा यूथ वर्ग में वंशिका, प्रज्ञा शर्मा, नितांजलि, अचल, सिमरन राणा, सुनाक्षी राणा और पलक राणा भी हिस्सा लेंगी। 

विज्ञापन


नगरोटा बगवां के रेनबो इंटरनेशनल स्कूल में 14 से 22 जून तक यह लीग करवाई जाएगी। प्रदेश वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन ने लीग की तैयारियों शुरू कर दी हैं। लीग में सीनियर, जूनियर और यूथ वर्ग के मुकाबले होंगे। इस प्रतियोगिता में टोक्यो ओलंपिक की पदक विजेता मीराबाई चानू और जूनियर विश्व चैंपियनशिप में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाली हर्षदा गरुड़ भी यहां आएंगी। लीग में देशभर से 450 के करीब महिला प्रतिभागी भाग लेंगी। लीग में विजेता खिलाड़ियों की इनामी राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। 

प्रदर्शन दिलाएगा राष्ट्रीय रैंकिंग में स्थान
कांगड़ा में होने वाली महिलाओं की यह लीग महत्वपूर्ण है। लीग में प्रदर्शन के दम पर महिला खिलाड़ियों की राष्ट्रीय रैंकिंग तैयार होगी। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के होने वाले अभ्यास शिविरों के लिए यहीं से चयन होगा। 
विज्ञापन


स्वर्ण जीतने पर मिलेंगे 20,000 रुपये
लीग में स्वर्ण पदक विजेता को 20,000 रुपये, रजत जीतने पर 15,000 और कांस्य पदक विजेता को 12,000 रुपये की इनाम राशि दी जानी है। जूनियर वर्ग के विजेता को 15,000 और यूथ के विजेता को 12,000 हजार रुपये की राशि मिलेगी। 

मीराबाई चानू और हर्षदा गरुड़ भी लेंगी भाग: जंवाल
हिमाचल प्रदेश वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव राज कुमार जंवाल ने बताया कि कांगड़ा के नगरोटा बगवां में 14 जून से 22 जून तक महिलाओं की इनामी वेटलिफ्टिंग लीग होगी। इसके एसोसिएशन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसमें मीराबाई चानू और हर्षदा गरुड़ के अलावा 450 के करीब खिलाड़ी भाग लेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें