फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मस्जिदों में पढ़ी ईद-उल अजहा की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर वीरवार को शहर की विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। सुबह से ही मस्जिदों में लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। जतोग और कसुम्पटी स्थित मस्जिदों में सुबह 8 बजे ईद की नमाज अदा की गई, वहीं बालूगंज, ईदगाह और संजौली की मस्जिदों में सुबह 8:30 बजे नमाज पढ़ी गई। इसके अलावा मिडल बाजार स्थित मस्जिद में सुबह 9 बजे नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। मौलाना मुमताज अहमद कासमी ने बताया कि ईद-उल-अजहा त्याग, बलिदान और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें