फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में आज से लगेंगी ऑफलाइन कक्षाएं, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सरकार के फैसले और शिक्षा विभाग के आदेशों पर सोमवार से सरकारी और निजी स्कूलों में 9वी से 12वीं की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होगी। इसके लिए स्कूलों ने तैयारियां पूरी की है। लक्कड़ बाजार गर्ल्स स्कूल के बनाये माइक्रो प्लान के अनुसार दसवीं, बाहरवीं की नियमित कक्षाएं सोमवार, मंगलवार और बुधवार तक चलेगी। जबकि नवमी और ग्यारह की कक्षाऐं बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को नियमित रूप से लगेगी। कोविड-19 प्रोटोकॉल में बनाए माइक्रो प्लान और स्कूल में प्रवेश से लेकर परिसर में व्यवहार, हर गतिविधि को लेकर दिशा निर्देश छात्राओं को मैसेज से भेजे गए है। प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षकों को सोमवार से प्लान के अनुसार कार्य सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें