फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन जिलों में स्कूलों के बच्चे पढ़ाई में कमजोर, शिक्षकों को नोटिस

Wed, 08 Feb 2017 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के तीन जिलों शिमला, सोलन और सिरमौर के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से आठवीं कक्षा तक के अधिकांश बच्चे पढ़ाई में कमजोर हैं। तीनों जिलों के किसी भी शिक्षा ब्लॉक में 60 फीसदी से ज्यादा बच्चों को ए या बी ग्रेड नहीं मिला है।
विज्ञापन


सिरमौर के दो शिक्षा ब्लॉकों में तो 60 फीसदी बच्चाें को सबसे न्यूनतम डी और ई ग्रेड मिला है। तीन जिलों के इस जोन में शिमला जिला का कुमारसेन शिक्षा ब्लॉक अव्वल रहा है। यहां 59 फीसदी बच्चों ने ए-बी ग्रेड प्राप्त किया है।

यह खुलासा सर्व शिक्षा अभियान के तहत हर महीने प्रदेश के स्कूलों के किए जाने वाले निरीक्षण के आधार पर तैयार की जाने वाली रिपोर्ट से हुआ है। बीते दिनों हुई जोन वन (शिमला, सोलन, सिरमौर) की समीक्षा बैठक में बताया गया कि 192 स्कूलों में जाकर 11,300 विद्यार्थियों से बात की गई।
विज्ञापन


700 शिक्षकों से जानकारी ली गई। इस आधार पर बनाई गई रिपोर्ट में सामने आया कि इस जोन के तहत किसी भी शिक्षा ब्लॉक में 60 फीसदी से अधिक विद्यार्थियों को ए या बी ग्रेड नहीं मिल सका। शिमला के ननखड़ी ब्लॉक, सिरमौर के बकरास, माजरा, सुरला, कफोटा और सोलन जिला के रामशहर और नालागढ़ ब्लॉक में एक तिहाई से अधिक विद्यार्थी ए और बी ग्रेड प्राप्त नहीं कर सके।

सिरमौर के सतौन ब्लॉक में आठवीं कक्षा के 62 फीसदी विद्यार्थियों को विज्ञान विषय और 69 फीसदी विद्यार्थियों को गणित विषय में सबसे न्यूनतम डी और ई ग्रेड मिला। जिला उपनिदेशकों की अगुवाई में बीआरसी और बीओ ने स्कूलों में जाकर बच्चों का ज्ञान जांचते हुए रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों में एक्शन ट्रैकर से लाएंगे सुधार, शिक्षकों को नोटिस

सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय ने पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों में सुधार लाने के लिए विस्तृत योजना तैयार की है। एक एक्शन ट्रैकर बनाया है। जिन स्कूलों में लगातार विद्यार्थियों की ग्रेडिंग गिर रही है, ऐसे स्कूलों को चिह्नित कर उपनिदेशकों की ओर से चेतावनी जारी की जाएगी। विद्यार्थियों की कमजोरियों पर विशेष तौर पर कार्य करने के लिए कहा जाएगा। दो माह बाद फिर ऐसे स्कूलों का निरीक्षण कर स्थिति का आकलन किया जाएगा।

शिक्षकों को जारी होंगे नोटिस
एसएसए के राज्य परियोजना निदेशक घनश्याम चंद ने बताया कि पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों में सुधार लाने के लिए शिक्षकों को विशेष कार्य करना होगा। शिक्षकों और प्रिंसिपलों को इसके लिए पत्र जारी किए जाएंगे। बच्चों की ग्रेडिंग सुधारने के लिए विशेष तरीके भी समझाए जाएंगे। इसके बावजूद भी अगर सुधार नहीं आया तो शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें