हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 213 वाणिज्य प्रवक्ताओं स्कूल न्यू को नियुक्तियां दे दी गई हैं। लोकसेवा आयोग की ओर से परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद गुरुवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रवक्ताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए। अनुबंध आधार पर नियुक्त प्रवक्ताओं को 14500 रुपये का प्रतिमाह वेतन मिलेगा। शिक्षा निदेशालय ने सभी प्रवक्ताओं को 15 दिनों के भीतर पद ग्रहण करने के आदेश दिए हैं।