फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में डीसी ने बंद किए स्कूल, विभाग ने एसएमएस भेज बुलाए शिक्षक

Sun, 16 Jun 2019 11:14 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी शिमला में वीकेंड के दौरान ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए उपायुक्त द्वारा शनिवार को सरकारी स्कूलों में की गई छुट्टी के बावजूद शिक्षकों को स्कूलों में बुलाया गया। स्कूल प्रिंसिपलों ने शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय और उच्च शिक्षा निदेशालय के आदेशों का हवाला देते हुए शिक्षकों को स्कूलों में आने को कहा। स्कूल नहीं आने वाले शिक्षकों की हाजिरी अनुपस्थित लिखने की बात कही गई।

विज्ञापन


प्रिंसिपलों के मैसेज आने के बाद कई शिक्षक स्कूलों में पहुंचे। उपनिदेशक कार्यालय की इस कार्यप्रणाली को लेकर हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ बिफर उठा है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा है कि शिमला में सैलानियों की बढ़ती तादाद को देखते हुए उपायुक्त के आदेशों पर शिमला शहर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 15 और 22 जून का अवकाश घोषित किया गया है।

इसके बावजूद प्रिंसिपलों ने शिक्षकों को घरों से स्कूल बुलाया। मोबाइल फोेन में मैसेज भेजे गए कि शिक्षा निदेशक के आदेश हैं कि शिक्षकों को कोई छुट्टी नहीं है। अगर स्कूल नहीं आएंगे तो अनुपस्थिति लगाई जाएगी। वीरेंद्र चौहान ने कहा कि जब बच्चे घरों में थे तो उस स्थिति में शिक्षकों का स्कूल में आना कहां तक उचित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की करेंगे जांच, 22 को रहेगी छुट्टी

 शिक्षक स्कूलों में बैठकर किस तरह से अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उपायुक्त के आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री और प्रधान सचिव शिक्षा से भी मामले की शिकायत की जाएगी।

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार को शिमला शहर के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को मैसेज भेज कर क्यों बुलाया गया, इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि उपायुक्त शिमला के आदेशानुसार 22 जून को भी स्कूल बंद रहेंगे। इस दौरान शिक्षकों की भी छुट्टी रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें