फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड का कारनामा, होनहार छात्र को गणित में दिए 37 अंक कम

Fri, 01 Sep 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने सरकाघाट के बीपीएल परिवार से संबंधित एक होनहार छात्र के साथ नंबरों का खूब खेल खेला है। उसे गणित के पेपर में 37 नंबर कम दिए। छात्र के जमा दो 2017 के परीक्षा परिणाम में गणित में 51 नंबर आए। छात्र को शक हुआ और उसने रिवेल्यूशन करवाया।
विज्ञापन


परिणाम यथावत रखा गया। इसके बाद भी छात्र को विश्वास न हुआ। जब उसे सूचना का अधिकार नियम के तहत पेपर निकाला तो उसके 88 नंबर थे। प्रभावित छात्र ने शिक्षा बोर्ड से हर्जाने की मांग उठाई है। प्रभावित छात्र निशांत ने बताया कि प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मार्च 2017 की जमा 2 विज्ञान की परीक्षा दी। उसने  रोल नंबर 1743 3315131 के तहत परीक्षा दी।

जब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा परिणाम घोषित किया गया तो निशांत को गणित में 51 अंक लिए दर्शाए गए, लेकिन छात्र को अपने परिणाम पर भरोसा नही था और उसने निर्धारित समय में पुनर्मूल्यांकन के लिय आवेदन कर दिया। जब पुनर्मूल्यांकन का परिणाम आया तो शिक्षा बोर्ड से उत्तर आया कि अंकों में कोई वृद्धि नहीं हुई है और परिणाम यथावत है।
विज्ञापन


विद्यार्थी को खुद पर भरोसा था। उसने सूचना का अधिकार 2005 के तहत सचिव से अपने परिणाम की सूचना मांगी। सचिव ने बताया कि निशांत के गणित में 88 अंक हैं। छात्र बीपीएल परिवार से संबंधित है। धर्मशाला स्थित स्कूल बोर्ड के सचिव अक्षय सूद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे मामले की पूरी जांच कर प्रभावित छात्र को न्याय देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें