नालागढ़ में ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक
- फोटो : संवाद
बीबीएन में रक्षा मंत्रालय ने ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक खोल दिया है। पूर्व सैनिकों और पूर्व सैनिकों की विधवाओं को पहले रोपड़, चंडी मंदिर या सोलन में धक्के खाने पड़ते हैं, लेकिन अब पूर्व सैनिक और उनके आश्रितों को घरद्वार पर ही स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। पूर्व सैनिकों ने ईसीएचएस के साथ कैंटीन खोलने की भी मांग दोहराई। नालागढ़ में पूर्व सैनिक लीग की स्थापना 2017 में हुई थी। उस समय से ही लीग नालागढ़ में कैंटीन और ईसीएचएस सुविधा प्रदान करने के लिए पश्चिमी कमान चंडी मंदिर और आर्मी ट्रेनिंग कमांड शिमला से पत्र व्यवहार कर रही थी। बीबीएन पर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष शिवलाल वर्मा ने बताया कि उनके पास 1615 पूर्व सैनिक और 249 विधवाएं पंजीकृत हैं। इसके अलावा इस क्षेत्र के उद्योगों में लगभग 7500 पूर्व सैनिक, विधवाएं और उनके आश्रित कार्यरत हैं। उधर, पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के निदेशक मदन शील शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने 21 ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक खोले हैं। नालागढ़ को भी सुविधा मिली है।