फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसीएचएस लाभार्थी लॉकडाउन में खरीदीं दवाइयों की राशि को कर सकते हैं क्लेम

Fri, 29 May 2020 12:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

लॉकडाउन में बाहरी मेडिकल स्टोरों से दवाइयां खरीदने वाले ईसीएचएस लाभार्थी अब दवाइयों की राशि का क्लेम कर सकते हैं। इसके लिए लाभार्थियों को प्री अपाइंटमेंट, ई-मेल या डाक के माध्यम से अपने दस्तावेज पॉलीक्लीनिक पहुंचाने होंगे। जो लाभार्थी मेल या खुद इसे आने में असमर्थ होंगे, वे डाक से ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक हमीरपुर के पते पर दस्तावेज भेज सकेंगे।

विज्ञापन


 लाभार्थी को ईसीएचएस कार्ड या अस्थायी रसीद की फोटो स्टेट कॉपी, आधार कार्ड की फोटो कॉपी जिस पर फोन नंबर और वर्तमान पता लिखा हो, खरीदी हुई दवाइयों के बिल, सरकारी या संबंधित अस्पताल की ओर से लिखी दवाइयों की पर्ची, कैंसिल चेक या पासबुक के पहले पेज की कॉपी साथ लगाना अनिवार्य है।

कंटिजेंट बिल निर्धारित नमूने के अनुसार अगर बिल का मूल्य 5000 रुपये से ऊपर है तो और रसीदी टिकट लगाना भी अनिवार्य है। ई-मेल से दस्तावेज भेजने वालों को लॉक डाउन के बाद मूल दस्तावेज पॉलीक्लीनिक में जमा करवाने होंगे। ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक हमीरपुर प्रभारी कर्नल कृष्ण चंद का कहना है कि लाभार्थी बताए गए दस्तावेजों सहित दवाइयों की क्लेम राशि को आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें