शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी परिषद में सहायक आचार्यों को भी प्रतिनिधित्व मिलेगा। इसके लिए चुनाव करवाए जाएंगे। विवि के कुलसचिव की ओर से सहायक आचार्यों की मतदाता सूची जारी कर दी है। आम मतदाताओं की जानकारी के लिए जारी की इस सूची को विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया है। इसमें 206 सहायक आचार्य मतदाता भाग लेंगे। ब्यूरो