फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भट्ठाकुफर में बताए भूकंप में बचाव के उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भट्ठाकुफर में शनिवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने आपदा प्रबंधन पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक और मानव जनित आपदाओं के दौरान बचाव, सतर्कता और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। एनडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर दयानंद ने भूकंप, भूस्खलन, आग लगने और अन्य आपात परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य केवल राम, पंचायत चमियाना के उपप्रधान रतन ठाकुर भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें