चंबा जिला में सोमवार शाम भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। भूकंप जमीन से 5 किलोमीटर नीचे था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 आंकी गई है।
मौसम विभाग के स्थानीय केंद्र निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक सोमवार शाम 4.32 बजे चंबा में हल्का भूकंप आया है और यह जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। इसकी तीव्रता 3.1 थी। भूकंप से किसी जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।