चंबा जिले में बुधवार सुबह सात बजकर 58 मिनट पर भूकंप का जोरदार झटका लगा। इससे लोग खौफजदा हो गए और घरों से बाहर खुली जगह पहुंच गए। जिले के पूर्वोत्तर में पांच किलोमीटर गहराई में भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 आंकी गई। जिलाधीश चंबा विवेक भाटिया ने बताया कि जिले में बुधवार सुबह भूकंप के झटके लगे हैं। किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।