जनजातीय क्षेत्र भरमौर में शुक्रवार सुबह 3 बजकर 4 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 आंकी गई। यकायक लगने वाले भूकंप के झटके से लोग काफी सहम उठे। हालांकि, क्षेत्र में किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। बता दें कि कबायली क्षेत्र भरमौर में शुक्रवार सुबह 3 बजकर 4 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। लोग घरों के बाहर खुली जगह पर पहुंच गए। एसडीएम भरमौर मनीष सोनी ने बताया कि क्षेत्र में लगे भूूकंप के झटके से किसी प्रकार का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।