शिमला में शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 रही। भूकंप का केंद्र पांच किमी गहराई में था। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। प्रशासन के मुताबिक भूकंप से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है