फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में फिर लगे भूकंप के झटके, खौफजदा लोग घरों से बाहर खुले मैदानों में पहुंचे

Fri, 31 Jan 2020 07:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला चंबा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक के बाद एक लगने वाले झटकों से खौफजदा लोग अपने घरों से निकल कर खुली जगहों पर पहुंच गए। हालांकि, इन भूकंप के झटकों से किसी प्रकार के जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार वीरवार पौने बारह बजे जिले में एक जोरदार भूकंप का झटका लगा। रियेक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 बताई जा रही है।

विज्ञापन


इसके बाद करीबन डेढ़ बजे भूकंप का दूसरा झटका लगा। भूकंप के दूसरे झटके के बाद लोग काफी खौफजदा हो गए। लोगों ने घरों से बाहर खुले मैदान में पहुंच कर राहत की सांस ली। जिलाधीश चंबा विवेक भाटिया ने बताया कि जिले में लगे भूकंप के झटकों से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें