फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के कई जिलों में भूकंप के झटके, चंबा में था केंद्र

Sun, 05 Feb 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा और चंबा जिले में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शनिवार दोपहर करीब 12:35 बजे 3.5 तीव्रता वाले भूकंप के हल्के झटके महसूस किए। इन झटकों से कोई नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन चंबा में लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन



डीसी कार्यालय धर्मशाला के कर्मचारी भी दौड़कर खुली जगह पर पहुंचे। वाडिया इंस्टीट्यूट देहरादून के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुशील ने बताया कि भूकंप का केंद्र चंबा में धौलाधार रेंज में था।

उपायुक्त चंबा सुदेश मोख्टा ने बताया कि कहीं भी नुकसान नहीं हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि भूकंप का केंद्र चंबा रहा है। फिलहाल भूकंप से किसी भी क्षेत्र में नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें